पुलिस थाना रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी पर नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता के पिता ने शिकायत कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसे अक्टूबर 2024 से मासिक धर्म नहीं आ रहा है। जब प्रेगनेंसी किट से जांच की गई तो उसमें परिणाम पॉजीटिव आया। इस बारे जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि सितंबर में श्याम सुंदर गांव सुंडा, तहसील रामपुर ने सुंडा गांव से लगे जंगल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने और उसकी पत्नी ने श्याम सुंदर और उसके माता-पिता से बात की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।