फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस थाना रोहडू़ के तहत शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने नौ अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रोहडू़ में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती रोहडू तहसील के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस को उसने शिकायत में बताया था कि आरोपी युवक बहला फुसला कर उसको रामपुर ले गया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने रोहडू़ पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप गांव टंगरी डाकघर खमाड़ी तहसील ननखड़ी के तौर पर हुई है। डीएसपी रोहड़ू़ चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। यहां से उसे पांच दिन का रिमांड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें