फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-रोहड़ू सड़क 14 करोड़ रुपये से संवरेगी

विज्ञापन
रामपुर की बाल्टीधार से बाहली सडक़ का हो रहा सुधारीकरण। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात : बाल्टीधार से बाहली आठ किलोमीटर और ब्रांदली से सुंगरी नौ किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/डंसा।
रामपुर-रोहड़ू सड़क का 14 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। इससे रामपुर उपमंडल के हजारों किसानों-बागवानों और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क की दयनीय स्थिति में जल्द सुधार होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बाल्टीधार से बाहली तक आठ किलोमीटर और ब्रांदली से सुंगरी नौ किलोमीटर लंबी सड़क का कायाकल्प हो रहा है। इन दिनों सड़क के सुधारीकरण और चौड़ीकरण समेत कई कार्य चले हुए हैं। सड़क का विस्तारीकरण किया जा चुका है। इस पर गटका बिछाने और जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण का काम जारी है। जल्द ही सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू होगा। कई वर्षों से खस्ताहाल इस सड़क से ग्रामीणों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों-बागवानों को निजात मिलेगी। किसानों-बागवानों को सेब समेत नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। सेब फसल ग्रामीण इलाकों में बागवानों की आर्थिकी का मुख्य साधन है। सड़क की दशा सुधरने से लाखों सेब पेटियां देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन



बाल्टीधार से बाहली और ब्रांदली से सुंगरी खंडों पर काम जारी है। जल्द ही ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। विशेषकर, सेब उत्पादकों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

- गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें