फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिमला-कुल्लू एनएच 14 घंटे बाद बहाल, भूस्खलन से कई जगह खतरा बरकरार

विज्ञापन
आनी में भारी बरसात के कारण डंगा गिरने से घर को बना खतरा। संवाद
विज्ञापन
भारी बारिश से एनएच-305 समेत कई ग्रामीण सड़कें प्रभावित
विज्ञापन

. कंडुगाड-पटारना सड़क को पहुंचा सबसे अधिक नुकसान
. भारी बारिश के कारण 8 जगह एनएच पर लग गई थी ब्रेक
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में भारी बारिश अब कहर बरपाने लगी है। शनिवार रात को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा गिरने से शिमला-कुल्लू एनएच-305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 14 घंटे बाद रविवार को एनएच को यातायात के लिए बहाल किया। एनएच पर भूस्खलन से कई जगह खतरा बरकरार है। आनी की कई ग्रामीण सड़कों को भी भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है। कई जगह मलबा तो कई जगह सड़क के डंगे गिर गए हैं। एनएच पर यातायात व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों और बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच-305 लूहरी से कमांद तक आठ जगह पर भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गया था। सड़क पर कारशा और निमला के पास पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। सेब सीजन के चलते बड़ी संख्या में सेब से लदे वाहन घंटों रास्ते में फंसे रहे। हालांकि, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की टीमों ने लगातार मशीनें लगाकर मलबा हटाया और रविवार दोपहर करीब 12 बजे राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई। कंडुगाड-पटारना सड़क को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। इस सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा तराला सड़क बंद हो गई, जबकि खनाग से आगे माशनू नाला के पास भी सड़क अवरुद्ध हो गई। करशालाबाग सड़क ठंडापानी तक और करशेईगाड क्षेत्र की सड़क बालू तक ही यातायात के लिए बहाल हो सकी है। तलूना सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते कई स्थानों पर डंगे भी ढह गए हैं। कराड़ पंचायत के लोअर पटारना में एक मकान के आगे डंगा गिरने से भवन को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा चवाई के धार निवासी बहादुर सिंह, देवठी के जाओ निवासी श्याम लाल और बखनाओं पंचायत के ठोगी निवासी कृष्ण चंद के मकानों के आगे भी डंगे गिर गए हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के आनी बस अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जहां तक सड़कें बहाल हैं, वहां तक निगम की बसों की आवाजाही करवाई जा रही है। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने रविवार को एनएच-305 सहित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी विभागों की टीमें सड़कें बहाल करने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई हैं।

आनी में भारी बरसात के कारण डंगा गिरने से घर को बना खतरा। संवाद

आनी में भारी बरसात के कारण डंगा गिरने से घर को बना खतरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें