फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के आवंटन, विकास कार्यों पर गरमाया सदन

विज्ञापन
नगर परिषद की मासिक बैठक मौजूद पदाधिकारी और पार्षद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक में दुकानों के आवंटन, सफाई व्यवस्था और धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों का मुद्दा खूब गर्माया। नगर परिषद की अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले अप्रैल माह के आय-व्यय को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद बुशहर मार्केट की दुकानों की सबलेटिंग का मुद्दा पार्षदों ने उठाया। इसमें निर्णय लिया गया कि नौ जून सभी पार्षद मार्केट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सबलेटिंग की गई दुकानों को चिह्नित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार को दस लाख की राशि जारी कर दी गई है, जबकि समूचे नप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। विभिन्न वार्डों से दोपहर के बाद कचरा उठाया जा रहा है। ठेकेदार ने अभी तक सफाई कर्मियों की संख्या भी नहीं बढ़ाई है। इस दौरान पार्षदों ने हर वार्ड में दस-दस सफाई कर्मियों को तैनात करने की मांग उठाई है। बैठक में नप क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को कार्य आवंटन होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद इन ठेकेदारों को नए कार्य आवंटित किए जा रहे हैं, जो नियमों से परे है।
उन्होंने ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर अगले तीन सालों तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं देने की मांग की है। बैठक में शहर के विभिन्न शौचालयों में फैली गंदगी का मुद्दा भी खूब गर्माया। पार्षदों ने व्यापारिक केंद्र में लोगों की सुविधा को देखते हुए शौचालयों की सफाई में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस मौके पर पार्षद अश्वनी नेगी, प्रदीप कुमार, विशेषर लाल, स्वाति बंसल, रोहिताश्व सिंह मेहता, कांता देवी, गोविंद राम, मुस्कान चारस, मनीषा मित्तल, सुनील नेगी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें