फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज मे 20 अक्तूबर से शुरू होगा युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रोहड़ू। प्रदेश विश्वविद्यालय की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत होने वाली अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव समूह-4 थिएटर प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर सीमा सीमा रोहड़ू में 20 अक्तूबर से शुरू होगा। चार दिनों तक आयोजित होने जा रहे, इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। समापन अवसर पर लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिरकत करेंगे। इस दौरान रोहड़ू के विधायक एवं सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा बतौर विशिष्ठ अथिति मौजूद रहेंगे। सीमा कॉलेज के प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ भोपिंद्र सिंह ठाकुर ने सीमा कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। युवा महोत्सव आयोजन कमेटी सचिव हरीश सांजटा ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों के तहत आयोजित होने वाले चार समूहों में यहां पर समूह 4 थियेटर की प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें प्रदेशभर के 40 कॉलेजों की टीमें भाग लेंगी। इस दौरान प्रत्येक टीम की ओर से एकांकी, माइम, मिमिकरी और स्किट स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


सीमा कॉलेज में इस बड़े आयोजन युवा महोत्सव को संपन्न कराना हमारा सौभाग्य है। जिसके किए वें राज्य समन्वयक हरि सिंह का शुक्रिया अदा करते है। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से जिसके लिए सभी तैयारियां पुरी हो चुकी है। प्रदेश भर से आने वाली टीमों व उनके सहयोगियों को हर सुविधा देने को लेकर कॉलेज प्रबंधन को अलग अलग ज़िम्मेवारी दी गई है। इस अवसर पर डा. अश्वनी शर्मा, डा. दिग्विजय चौहान, प्रो. नरेश व डा सुरेंद्र कुल्ला एवं अन्य मौजूद रहें। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें