रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद रामपुर इकाई ने मंगलवार को रामपुर एसडीएम निशांत तोमर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा भेजा। इसमें सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड में मामले की सुनवाई के लिए फार्स्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने और मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से करवाने की मांग की है।
इसके अलावा संगठन ने मांग की कि सभी कस्बों, उपमंडलों और जिला मुख्यालय पर प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों का पंजीकरण किया जाए। विश्व हिंदू परिषद ने मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई का आग्रह किया है। इस मौके पर दुर्गा सिंह ठाकुर, सुरेश मेहता, मोल राज ठाकुर, यशपाल शर्मा और सरोज शर्मा अन्य उपस्थित रहे।