फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चड़ी-ढारण ने कोटेश्वर इलेवन को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। तहसील ननखड़ी की खमाड़ी पंचायत के मुंद्र गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब चड़ी-ढारण की टीम ने जीता है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला चड़ी-ढारण और कोटेश्वर इलेवन धनोटी टिक्कर के बीच खेला गया। इसमें चड़ी-ढारण की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 64 टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


विधायक ने सभी युवा साथियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लें। विधायक ने ननखड़ी क्षेत्र का दौरा किया और जनसमस्याएं भी सुनीं। दौरे के दौरान विधायक ने विधानसभा चुनाव की जीत के लिए सभी का आभार जताया और आश्वासन दिया कि मूलभूत समस्याओं को जल्द सरकार के समक्ष रखकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मंगलवार को विधायक ग्राम पंचायत थैली-चकटी के गडासु, कड़ेली और शोली पंचायत के शोली गांव में समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें