ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 6 और 7 अक्तूबर को किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की महाविद्यालय की छात्राएं दमखम दिखाएंगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में नवनिर्मित बास्केटबाल ट्रैक में दो दिनों तक बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से 12 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के साथ ही महाविद्यालय में बनी नई क्रिकेट पिच का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक कुलदीप राठौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।