फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एसपीएस सराहन स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला शिमला के जुन्गा में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय बाॅस्केटबाल और हैंडबाल खेलकूद प्रतियोगिता में एसपीएस सराहन का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने बेहतरीन प्रर्दशन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या कुंजम बिष्ट ने छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेें। वहीं शारीरिक अध्यापक योगराज भंडारी ने राज्य स्तर पर चयन होने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बॉस्केटबाल और हैंडबाल में प्रेमदत्त, विमर्श, दक्ष चौहान, दक्ष नेगी, आदित्य और उज्ज्वल का चयन राज्य स्तर खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा वर्ग में अनामिका, अनन्या, दीया, आस्था, रितिशा, अंशिका बौद्ध, आलिया नेगी, दिवांशी नेगी और सुकृति नेगी का भी राज्य स्तर खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें