फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रुति ने राष्ट्रीय और श्वेता ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी की छात्रा श्रुति ने नेशनल बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीत कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। श्रुति ने भोपाल में आयोजित यूथ ओपन नेशनल बॉक्सिंग में 63 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। श्रुति ने इससे पहले भी जूनियर नेशनल मणिपुर इंफाल में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक की छात्रा श्वेता ने जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया गया है। श्रुति और श्वेता की जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल नेगी और शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें