फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज को हराकर पीजी कॉलेज रामपुर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के खेल मैदान में राजकीय महाविद्यालय आनी और स्थानीय महाविद्यालय के बीच विभागीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें स्थानीय महाविद्यालय ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजकीय महाविद्यालय आनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य स्थानीय टीम के सामने रखा।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए स्थानीय महाविद्यालय ने यह लक्ष्य मात्र 12.4 ओवर में ही पूरा कर लिया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी ने सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया और मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम किया। मैच का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेलते रहना अपने आप में बड़ी बात है।

इस बात को आत्मसात करने की जरूरत है। इस मैच के माध्यम से छात्रों को भी खेलों में शामिल रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी इस प्रकार की खेल गतिविधियां समय-समय पर करवाई जाएंगी, जिससे बच्चों में भी खेल भावना जागृत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें