फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मझेवली ने बाठरा को हराया

विज्ञापन
कोटला में आयोजित तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए आपस में भिड़ते खिलाडी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के कोटला में वेल्वज वाइज वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का नवयुवक मंडल बठारा आयोजन करवा रहा है। इसमें क्षेत्र की 15 टीमें भाग ले रही हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ एनडी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में सिक्स मझेवली ने बठारा-सी टीम को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार नगद और ट्रॉफी और उपविजेता को 7 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी ईनाम स्वरूप दी जाएगी। मुख्यातिथि ने इस मौके पर कहा कि इस वॉलीबाल प्रतियोगिता से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।
इस अवसर पर जयपाल मेहता, मोहिंद्र नेगी, युवक मंडल के प्रधान गोविंद सोनी, उपप्रधान अविनाश, सचिव राजकुमार, सह सचिव बलवंत नेगी, कोषाध्यक्ष हेमराज चौहान, हरीश चौहान, सूरज, अंकित चौहान, अजय, रोहित, राहुल नेगी, गौरव मसोई और राजू सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें