रामपुर बुशहर। प्रारंभिक शिक्षा खंड रामपुर में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर यूनियन की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया।
बैठक में रीना को सर्वसम्मति से यूनियन की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त गीताराम को सचिव, विद्या देवी को उपाध्यक्ष, मुनी लाल को कोषाध्यक्ष और राज कुमारी को सलाहकार बनाया गया। वहीं संध्या और शारजा देवी को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।