काजा (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में आयोजित पांच दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रतियोगिता का खिताब सगनम स्कूल के नाम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक रवि ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खो खो प्रतियोगिता के छात्र और छात्रा वर्ग में विजेता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सगनम और उपविजेता रावमापा ताबो रहा। कबड्डी में छात्र वर्ग में रावमापा सगनम और उप विजेता ताबो रहा। छात्रा वर्ग में माने स्कूल विजेता और गुलिंग स्कूल उप विजेता रहा। वॉलीबाल के छात्र वर्ग में सगनम विजेता और रंगरिक उपविजेता रहा।
छात्रा श्रेणी में काजा विजेता और लोसर पाठशाला उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र श्रेणी में काजा और सगनम उपविजेता रहा। छात्रा श्रेणी में काजा विजेता और माने उप विजेता रहा। टेबल टेनिस की छात्रा वर्ग में सगनम विजेता और हंसा उप विजेता रहा। टेबल टेनिस में सगनम विजेता और रंगरिक उपविजेता रहा।
बेस्ट एथलीट छात्र वर्ग में छेटुप दोर्जे और छात्रा वर्ग में रिगजिन डोल्मा रही। इसके साथ ही ओवरऑल बेस्ट स्कूल के खिताब से रावमापा सगनम को सम्मानित किया गया। वहीं ओवरऑल बेस्ट अनुशासित स्कूल के तौर रावमापा लोसर को सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में रावमापा काजा को सम्मानित किया गया।
छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में छेटुप दोर्जे ने पहला, कुंजग अंगदुई ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में छेटुप दोरजे ने पहला, कुंजग अंगदुई ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में पदमा नामडोल ने पहला, नामज्ञाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान पर रिंगजिन डोलमा और पदमा छोमो ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में रिगजिन डोलमा ने प्रथम और तेंजिन ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में छेरिंग यांगजोम ने पहला, सोनम पालकित दूसरे स्थान पर रहीं।
शॉटपुट प्रतियोगिता में रिगजिन डोलमा प्रथम, तेंजिन छोडन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता की समूहगान श्रेणी में सगनम स्कूल ने पहला और लोसर ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकलगान में हंसा ने पहला और गुलिंग ने दूसरा, नृत्य प्रतियोगिता में हिक्किम स्कूल ने पहला और राजकीय हाई स्कूल हल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक रवि ठाकुर ने कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों में खेल भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ साथ खेलें भी बहुत आवश्यक है। नशे से दूर रखने में खेलें बड़ी भूमिका निभाती है। आज स्पिति के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइस हॉकी में अपना लोहा मनवा रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही है।
प्रदेश में ओपीएस की बहाली करने का वादा जो किया था, उसे पूरा किया गया है। इसके साथ ही दस गारंटियों को भी लागू करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पीति के क्वांग क्षेत्र में लिफ्ट लगाई जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। स्पीति में विकास कार्य में तेजी लाई जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, टीएसी सदस्य छेवांग, सन्नी, वीर भगत केसंग रपचिक, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।