फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नप अध्यक्ष रोहडू़ के फर्जी हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से की कर्मचारी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, जांच की शुरू संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। नगर परिषद राेहड़ू के अध्यक्ष के नाम से मुख्यमंत्री को एक कर्मचारी की शिकायत करने का मामला सामने आया है। शिकायत पत्र में परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले को लेकर नगर परिषद रोहडू़ के अध्यक्ष अशोक चौहान ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को अतिरिक्त निदेशक शहरी विकास हिमाचल प्रदेश की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमे हवाला दिया गया कि नगर परिषद राेहड़ू के अध्यक्ष ने आरोप लगाए हैं कि परिषद के कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और मनमानी कर रहे हैं। अध्यक्ष की ओर से जारी यह पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इस पर शहरी विकास अतिरिक्त निदेशक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को मामले से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश भी लिखित रूप से जारी किए हैं। इससे नगर परिषद कार्यालय रोहड़ू में हड़कंप मच गया है। वहीं नगर परिषद रोहडू अध्यक्ष अशोक चौहान ने इस शिकायत पत्र का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कोई भी शिकायत पत्र किसी भी विभाग या शहरी विकास अतिरिक्त निदेशक को नहीं भेजा गया है, जो उनकी ओर से किसी शरारती तत्व ने फर्जी शिकायत पत्र को से भेजा है। इसमें उनके हस्ताक्षर भी फर्जी है। यही नहीं इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस थाना रोहड़ू में शिकायत भी दर्ज करवाई है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

कोट्स
मेरे फर्जी हस्ताक्षर करके मेरे नाम से किसी शरारती तत्व ने परिषद के स्थायी लिपिक कर्मचारी के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। जबकि मेरी ओर से ऐसी कोई भी शिकायत नहीं की गई है। इसके खिलाफ पुलिस थाना रोहड़ू में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन

अशोक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष रोहडू़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें