फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू बाजार में 186 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिली, चुकाना होगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने पार्किंग स्थल किए चिह्नित, नगर परिषद को होगी सालाना 36 लाख रुपये की कमाई, लोगों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू बाजार में लोगों को वाहन पार्क करने के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने कस्बे में करीब 186 वाहनों को पार्क के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। इससे नगर परिषद को 36 लाख रुपये की आमदनी होगी। इन पार्किंग स्थलों में वाहन खड़ा करने के एवज में नगर परिषद वाहन मालिक से घंटों के हिसाब से शुल्क वसूल करेगा। पार्किंग स्थलों से एकत्र होने वाली धनराशि को नगर परिषद कस्बे के विकास पर खर्च करेगी। पार्किंग सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से उपमंडल मुख्यालय आवश्यक कार्यों से आने वाले लोगों को दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। चिह्नित जगहों पर वाहन पार्क होने से लोगों को ट्रैफिक से भी निजात मिलेगी। नगर परिषद ने आठ स्थानों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया है। इसमें एसी पार्क के सामने, महिंद्रा शो रूम के सामने, अनुपम होटल के सामने बाईपास सड़क, दिल्ली स्टोर के सामने, समाला रोड, न्यू बस स्टैंड के पीछे, चिड़गांव सड़क पर, फायर स्टेशन के सामने की जगह शामिल है। वाहनों की पार्किंग के लिए सड़क के किनारे येलो लाइन भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
दो घंटे वाहन खड़ा करने के चुकाने होंगे 20 रुपये
इन पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने के लोगों को दो घंटे 20 रुपये चुकानें होंगे। इसके अलावा चार घंटे तक के 40 रुपये, आठ घंटे तक के 100 रुपये और 24 घंटे वाहन खड़े करने के 200 रुपये चुकाने होंगे। नगर परिषद रोहड़ू के उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार में लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें