फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजीत नेगी बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किन्नौर इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के बचत भवन में वीरवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान राजीत नेगी को सौंपी गई। रिकांगपिओ के बचत भवन में आयोजित बैठक में उन्हें सर्वसहमति से अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महासचिव जितेंद्र नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन और उपाध्यक्ष संदीप को चुना गया।
विज्ञापन


चुनाव प्रकिया में पर्यवेक्षक हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ किन्नौर इकाई प्रधान अनिल नेगी और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किन्नौर के पूर्व अध्यक्ष ओपी नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनकी देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी बनने के बाद कर्मचारियों ने बचत भवन से लेकर रिकांगपिओ बाजार तक रैली निकाल कर जश्न मनाया।

नवनियुक्त अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किन्नौर के अध्यक्ष राजीत नेगी ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाते रहे। उन्होंने इसके लिए सभी कर्मचारी वर्ग का आभार प्रकट किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें