फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा एक धीमा जहर, समाज के विकास में बनता है बाधा : नरेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर फाउंडेशन की ओर से नोगली स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को नशा निवारण, यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएसपी रामपुर ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, व्यायाम करने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नशा एक धीमा जहर है और इसकी लत उस व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बाधा बनती है। अगर आपके आसपास कोई भी नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है या फिर नशा करके आपराधिक प्रवृति का बन गया है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे उनसे निपटा जा सके। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों और नशा निवारण को लेकर विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे पर लगाम लगाने के लिए ड्रग फ्री हिमाचल एप भी चलाई गई है। इस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इस एप पर सूचना देने वाले की जानकारी सार्वजनिक नहीं होती। उन्होंने कहा कि चिट्टा और भांग जैसे नशे से निपटने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और शारीरिक श्रम करने और बड़े, बुजुर्गों और शिक्षकों का आदर करने की बात कही। साथ ही उन्होंने संतुलित भोजन करने और पढ़ाई की ओर ध्यान देने का आह्वान किया। पुलिस से डरें नहीं, बल्कि पुलिस का सभी सहयोग करें। पुलिस समूचे देश में कानून व्यवस्था को लागू करने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करती है, जिससे समाज में शांति और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहे। इसलिए सभी लोगों को अपने नैतिक दायित्व का पालन करने के साथ-साथ पुलिस के साथ भी
कोट्स
यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी : पुष्पा नंद गुप्ता
तालमेल बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज में हो रही अवैध, आपराधिक और कानूनी अवहेलना करने वालों की जानकारी पुलिस देने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि डीएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि वाहन चलाने के लिए यातायात नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। यातायात नियमों की अवहेलना पर मोहर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के साथ न बैठें, ये कभी भी हादसे को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने दोपहिया चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने का भी विद्यार्थियों से आह्वान किया। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की।स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम सराहनीय है। कार्यक्रम के जरिये छात्र-छात्राओं को कानून व्यवस्था, ट्रैफिक और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

काेट्स
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। यह कार्यक्रम सराहनीय है, जिससे विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है।
आर्यन ठाकुर
कोट्स



कार्यक्रम में यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। साथ ही विद्यार्थियों को नशा निवारण और शारीरिक रखरखाव के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

रिशुल कायथ
कोट्स



पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में दी गई नशा निवारण, ट्रैफिक और अन्य जानकारियों से सभी को अवगत होना चाहिए।
सुमन
कोट्स



पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में दी गई जानकारी से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मिली जानकारी काफी महत्वपूर्ण थी। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
कंगना ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें