फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारतीय सेना में ऑफिसर बनीं विदुषी आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के विकास खंड आनी के गांव गराहना, डाकघर डैर की विदुषी आजाद भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन पास करके मिलिट्री ऑफिसर बनीं हैं। विदुषी दो जून को लखनऊ कमांड हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगी। विदुषी ने अपने माता-पिता का सपना कड़ी मेहनत के दम पर पूरा किया। उनके पिता ओम प्रकाश अध्यापक हैं, जो जीआरएस डैर में सेवाएं दे रहे हैं जबकि माता शीला देवी एक गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि विदुषी ने बारहवीं की कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी से पास की है जबकि बीएससी नर्सिंग वर्ष 2018-2022 के बैच में सिस्टर निवेदिता सरकारी नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी शिमला से की है। विदुषी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और भाई अजय आजाद को दिया है। विदुषी आजाद की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें