फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डेढ़ करोड़ से चकाचक होगी पंचा-पतका सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की पंचा-पतका सड़क डेढ़ करोड़ रुपये की राशि से चकाचक होगी। इससे तेलंगी और ख्वांगी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। तेलंगी कंडे के लिए बनी पांच किलोमीटर सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से को जल्द ही चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन


एमएलए फंड, ट्राइबल सब प्लान और बीएडी के तहत सड़क की मेटलिंग और टारिंग के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़क पक्की होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और बागवानों सहित ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। गौर हो कि जिले के कल्पा खंड के तहत तेलंगी और ख्वांगी पंचायत के ग्रामीण वर्षों से सरकार और लोक निर्माण विभाग से तेलंगी कंडे को जोड़ने वाली पंचा से पतका सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद सरकार सहित विभिन्न योजनाओं के तहत इस सड़क की हालत सुधारने के लिए बजट जारी किया गया है।

पांच किलोमीटर सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर विधायक फंड, ट्राइबल सब प्लान और बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट (बीएडी) प्लान के तहत राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क की हालत सुधरने से ग्रामीणों को अपनी नकदी फसल सेब, आलू, राजमाह, मटर, ओगला और फाफरा सहित अन्य स्थानीय फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं सर्दियों के समय ग्रामीणों को अपने पशुओं के लिए कंडे से घास और चारा लाने में भी मदद मिलेगी। सड़क की हालत सुधरने को लेकर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, प्रधान तेलंगी भूपेंद्र नेगी, उप प्रधान प्रशांत नेगी, राजकुमार नेगी, जसवीर सिंह नेगी, दयाल सिंह नेगी सहित अन्यों ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।

लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता डीके सेन ने बताया कि पंचा से पतका सड़क को पक्का करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर सड़क की मेटलिंग और टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें