भावानगर (किन्नौर)। एनडीआरएफ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चगांव के विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया। शिविर में भूकंप के समय आग लगने के समय प्राकृतिक आपदाएं, मानव निर्मित आपदा से किस तरह से बचाव किया जा सकता है। इसके बारे में छात्रों को जागरूक किया।
एक दिवसीय कार्यशाला में एनडीआरफ 14वीं बाही कमांडर इंस्पेक्टर प्रेम सिंह नेगी की अगुवाई में छात्र औ छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आपदा चाहे प्राकृतिक हो या मानव निर्मित आपदा हो, उस समय किस तरह से लोगों की जानमाल को कैसे बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण में 9 अध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 61 छात्राएं और 49 छात्रों ने भाग लिया।