फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा से पोवारी तक गड्डों में तब्दील हुआ एनएच पांच

विज्ञापन
चौरा से पोवारी तक गड्डों में तब्दील हुआ एनएच पांच
विज्ञापन
बीरबल नेगी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा से लेकर पोवारी तक एनएच पांच की हालत दयनीय बनी हुई है। करीब 61 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे पांच पर जगह जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे में जिले के हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए देश-दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों को भी खस्ताहाल एनएच पर भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को पेश आती है, जिन्हें खस्ताहाल मार्ग से ही अस्पताल पहुंचाया जाता है। गौर हो कि इस वर्ष भारी बारिश के चलते एनएच पांच की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एनएच पांच पर गड्डे ही गड्ढे बन गए हैं। जिले के चौरा, निगुलसरी, डेट सुंगरा, कक्षस्थल, पागल नाला टापरी, रल्ली, लाल ढांक और शोंगटोंग सहित कई स्थानों पर तो स्थिति बद से बदतर हो गई है। मजबूरी में लोगों को खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रधान रोघी पंचायत रत्न मंजरी नेगी, प्रधान कल्पा सरिता नेगी, प्रधान कोठी पंचायत ओमप्रकाश नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान चांसू बीरबल लोक्ट्स, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, प्रधान शुदारंग दलीप नेगी, प्रधान ख्वांगी सत्या नेगी, उपप्रधान कामरू विजेंद्र नेगी और उपप्रधान चांसू धर्म प्रकाश नेगी सहित अन्यों ने कहा कि एनएच पांच की हालत दयनीय होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच पांच से हजारों लोग, पर्यटक और सेना के जवान लाभान्वित होते हैं, लेकिन दयनीय दशा के कारण भारी असुविधाएं पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार, प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से एनएच की हालत सुधारने की मांग उठाई है, जिससे हजारों लोग राहत की सांस ले सकें। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता आनंद शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से एनएच पर गड्ढे पड़ गए हैं। जल्द ही पैचवर्क शुरू कर गड्ढों को भरकर एनएच की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें