फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागलनाला का जलस्तर बढ़ने से आधा घंटा बाधित रहा नेशनल हाईवे-पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/सांगला। मौसम विभाग की जारी चेतावनी के बीच रविवार को रामपुर और किन्नौर के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इस दौरान किन्नौर के टापरी के समीप पागलनाले का जल स्तर बढ़ने नेशनल हाईवे-5 आधे घंटे तक अवरुद्ध रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे से 2 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान एनएच-पांच पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने मशीनें मौके पर भेजकर मार्ग को बहाल किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। कनिष्ठ अभियंता एनएच प्राधिकरण दिव्या मेहता ने कहा कि भारी बारिश के कारण एनएच-पांच बाधित हुआ था। आधा घंटे में मशीनरी लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया गया।
पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने कहा कि सोमवार को सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रही। पागलनाले में जल स्तर बढ़ने से एनएच-पांच पर थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ था। मार्ग बहाल होते ही शिमला, रिकांगपिओ और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें