फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने ननखड़ी की विभिन्न पंचायतों में बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश को शिखर से शून्य की ओर लाकर खड़ा कर दिया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते 15 महीनों के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। विस क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। आपदा प्रभावितों को अभी तक मुआवजा तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने ननखड़ी में भी कई कार्यालयों को बंद कर जनता को घरद्वार सुविधा से वंचित किया है। यह बात हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने ननखड़ी में जनसंपर्क अभियान में कही। मंगलवार को भाजपा ने कार्यकर्ताओं के साथ ननखड़ी के कुंगल-बाल्टी पंचायत के रोपनाल, मकड़ोग, दोगरी से अभियान का आगाज किया।

इसके बाद गडासू, नोटी, शोली, धरागला, रडेना, मझोली-टिप्पर, धाशा, चमाडा, धडूजा, करोली, खमाडी और आदर्शनगर में लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा, जिया लाल लंबरदार, रूपेंद्र खूंद, दिनेश खमराल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें