फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटाधार जागरा मेले में महिलाओं ने नाटी से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र की व्युंगल पंचायत में मंगलवार को आराध्य कुईकंडा नाग देवता की शिरकत से दो दिवसीय कोटाधार जागरा मेले का शुभारंभ किया गया। यह मेला हर वर्ष ज्येष्ठ माह की 7 और 8 प्रविष्टे को मनाया जाता है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि कुई कंडा नामक स्थान पर कुई के फूल खिलते हैं, जो व्यक्ति सच्चे मन से नाग देवता की भक्ति करता है, उसे ये फूल यहां दिखते हैं। यह फूल हर वर्ष ज्येष्ठ माह में खिलने के कारण मेला ज्येष्ठ माह में मनाया जाता है।
विज्ञापन


कुई के फूल कंडा में खिलने के कारण नाग देवता को कुई कंडा नाग देवता भी कहा जाता है। कुई कंडा नाग देवता बूढ़ी नागिन माता के सबसे छोटे पुत्र हैं। कोटाधार जागरा मेले में दिनभर नाटियों का दौर चलता रहा। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों ने नाटियां प्रस्तुत की और सैकड़ों लोगों ने नाग देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरा मेले का विधिवत शुभारंभ रमोही गांव के सेवानिवृत्त शास्त्री ज्ञान वर्मा ने किया। उन्होंने लोगों को मेले की बधाई दी और सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी को 21,000 रुपये प्रदान किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान मेघराम, कारदार बिहारी लाल खाची, व्युंगल पंचायत के उपप्रधान मनोज वर्मा, दिनेश वर्मा, राम सिंह, लाल सिंह, संजीव शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, रमेश वर्मा और उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें