फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ लुहरी, हर गतिविधि पर पुलिस की रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के मुख्य प्रवेशद्वार लुहरी में बैहना पंचायत की मदद से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इससे लुहरी में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। शिमला और कुल्लू के साथ मंडी जिलों को जोड़ने वाले मुख्य स्थल लूहरी में पिछले लंबे समय से सीसीटीवी स्थापित करने की मांग की जा रही थी। यह बात डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आनी बाजार में भी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द बैठक व्यापार मंडल आनी के साथ आयोजित की जाएगी। पुलिस दिन-रात पैट्रोलिंग कर रही है। बावजूद इसके सीसीटीवी कैमरे लगने से चोरी सहित अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दलाश में क्षेत्र के लोगों की मांग है कि यहां पुलिस कर्मी तैनात रहे। जल्द यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायत से पुलिस कर्मियों के ठहरने और व्यवस्था प्रबंध में सहयोग की अपील की गई है।

आनी में पार्किंग समस्या से निजात दिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आनी में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और सड़कें संकरी है। पार्किंग व्यवस्था न होने से समस्या आ रही है। इसको देखते हुए रोपड़ी से लेकर बराड़ तक कई-कई दिनों से पार्क बेतरतीब वाहनों को हटाया जाएगा। व्यवस्था सुधारने में पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान से पुलिस थाना तक जो सड़क आती है वो संकरी और डंगे गिरने से जानलेवा हो गई है। इससे पुलिस को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


वाया बराड़ सड़क की हालात बेहद खराब होने से संबंधित स्थानों तक पहुंचने में देरी हो रही है। उन्होंने आनी में नशे के खात्मे के लिए सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों पर नजरें रखने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए सभी मिलकर पुलिस का सहयोग दें। नशे को जड़ से मिटाने के लिए आनी पुलिस प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें