रामपुर बुशहर। शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसमें अदालतों के जरिये सैकड़ों मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर, रामपुर बीएसआर, एलडी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर, रामपुर बीएसआर, एलडी रिकांगपिओ में किन्नौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एलडी एसीजेएम, रामपुर बीएसआर, एलडी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर, रिकांगपिओ और एलडी जेएमएफसी आनी, जिला कुल्लू में लोक अदालतें लगाई गईं। इन लोक अदालतों में करीब 2,402 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें 590 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
उपरोक्त 6 पीठों और न्यायालयों द्वारा शनिवार को 3,05,38,442 रुपये की राशि का निपटान किया गया है। एलडी के निर्देशानुसार सदस्य सचिव, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, दिल्ली से संपूर्ण भारत में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।