फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले में कमेटी ने की रिकॉर्ड साढ़े तीन करोड़ रुपये की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शी तरीके से गठित कमेटी ने किया प्लॉटों का आवंटन, मेला मैदान में नक्शे से गायब 80 प्लॉट तलाशे
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी ने तैयार किया प्लॉटों का नया नक्शा

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्लॉट आवंटन को लेकर वर्षों से धांधलियों के आरोप लगते आ रहे हैं लेकिन इस बार प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है और मेला कमेटी ने रिकॉर्ड साढ़े तीन करोड़ रुपये की कमाई की है। प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेला आयोजन स्थल में 80 ऐसे प्लॉट तलाशे हैं, जो अभी तक लवी मेला मैदान के नक्शे से गायब थे। मेला कमेटी ने अब ऐसा नक्शा तैयार किया है कि आने वाले वर्षों में मेले के दौरान प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में परेशानियां नहीं होंगी और व्यापारियों को नक्शे के हिसाब से प्लॉट आवंटित किए जा सकेंगे। गौर हो कि रामपुर में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मेला लवी में हर वर्ष प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में धांधलियां होने के आरोप लगते रहे हैं। मेले में प्लॉटों की बिक्री और सबलेटिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए थे। मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने इस बार तहसीलदार ननखड़ी की अध्यक्षता वाली प्लॉट आवंटन कमेटी का गठन किया। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने मेला मैदान और नेशनल हाईवे पांच पर सजने वाली दुकानों के लिए प्लॉटों का आवंटन किया, जिसकी बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई। कमेटी ने मेला मैदान में 80 ऐसे प्लॉट तलाशे जो अब तक आयोजित हुए मेलों में नहीं थे। प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेला मैदान में प्लॉट आवंटन के लिए नए सिरे से नक्शा भी तैयार किया। इस बार प्लॉटों के लिए खुली बोली में प्लॉटों के खूब दाम चढ़े हैं। इसी का नतीजा है कि इस बार प्लॉटों में बिना हेरीफेरी हुए आवंटन और पारदर्शी तरीके से प्लॉट बंटने से मेला कमेटी को रिकॉर्ड आमदनी हुई है। इससे जहां जिला प्रशासन के राजस्व में इजाफा होगा, वहीं नगर परिषद को प्राप्त होने वाली कमाई से नप क्षेत्र के कई विकास कार्यों को भी अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


कोट्स
प्रशासन ने पारदर्शी तरीके से लवी मेले में प्लॉटों का आवंटन किया है। कमेटी ने रिकॉर्ड साढ़े तीन करोड़ रुपये की कमाई की है। सरकारी विभागों को प्लॉटों की राशि एक सप्ताह के भीतर जारी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निशांत तोमर, सचिव मेला कमेटी एवं एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें