फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुपवी में पेयजल किल्लत, सुनवाई के लिए नहीं विभाग में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पाइपलाइन बिछने के बावजूद नहीं सुलझी समस्या, जलशक्ति विभाग में सहायक और कनिष्ठ अभियंता का पद खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी मुख्यालय में पेयजल की समस्या से स्थानीय जनता परेशान हैं। हालत यह है कि पेयजल आपूर्ति की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों के लिए घरों के कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है। कई बार एक सप्ताह के बाद पेयजल की आपूर्ति दी जा रही है। लोगों के मुताबिक दशकों से चली आ रही पेयजल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद वर्ष 2018-19 में कुपवी के लिए एक नई पेयजल योजना स्वीकृत होने से जगी थी लेकिन करोड़ों रुपये की लागत वाली यह योजना सही ढंग से धरातल पर नहीं उतरी। ठेकेदार और विभाग की लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यप्रणाली के चलते पाइपलाइन बिछाने के बाद जो लाभ जनता को मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है। इस लाइन को आधे तक लाकर पुरानी पाइपलाइन में जोड़ा गया है। कुपवी के लिए तीन पाइपलाइन हैं, लेकिन इसके बावजूद भी स्थानीय जनता को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय जनता परेशान इसलिए भी है कि समस्या का हल करवाने के लिए जाएं तो जाएं कहां? इसकी वजह यह है कि कुपवी में कई महीनों से जलशक्ति विभाग में सहायक और कनिष्ठ अभियंता के पद खाली हैं। शासन और प्रशासन को इस बारे में ग्रामीण कई बार लिख चुके हैं। शार्प संस्था के सचिव लोकिंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि न तो चौपाल के विधायक और न ही सरकार के प्रतिनिधि इस मामले में कुछ बोलते हैं। ऐसे समय में जनता अपने बड़े नेताओं की तरफ देखती है और दुर्भाग्य की बात है कि हमारे पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए ऐसे मुद्दे कोई मायने नही रखता। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सरकार और विभाग कोई उचित कार्रवाई नहीं करता तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और दोषी ठेकेदारों और कर्मचारियों को सजा दिलाएंगे।
कोट्स
कुपवी में समय-समय पर पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है, लेकिन नई बन रही पेयजल योजना में खराबी आने की वजह से समस्या आ रही है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है और उसकी राशि का भुगतान रोक दिया गया है। पेयजल लाइन की पूरी टेस्टिंग और लोगों की संतुष्टि के बाद ही योजना को लोगों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र गर्ग, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति मंडल नेरवा
कोट्स
लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं । गत दिनों सीएम के साथ शिमला में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में जलशक्ति उपमंडल कुपवी में एसडीओ और जेई सहित चौपाल विधानसभा में सभी विभागों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की गई है।
बलवीर सिंह वर्मा, विधायक, चौपाल विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें