शिमला। कोटखाई अस्पताल में लंबे समय से खाली चल रहे छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। मंगलवार को कोटखाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मुलाकात कर डॉक्टरों की तैनाती करने पर आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट ने कहा कि कोटखाई अस्पताल में डॉक्टरों के कई पद खाली चल रहे थे। लोगो को ईलाज के लिए शिमला आना पड़ता था।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। इन डॉक्टरों की नियुक्ति से जुब्बल-कोटखाई के लोगों को सुविधा मिलेगी। अब लोग शिमला आने के लंबे सफर से भी बचेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने पीएचसी और सीएचसी में खाली पड़े पदों को भी भरने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कामेश्वर सोफड़ा, विजय चौहान, लव कपरेट, कर्ण धोरटा, विक्की कंवर, अंकुश ठाकुर, रोहित, निशेष कपरेट, राजीव घाई, शिशुपाल बेक्टा, विजय बेक्टा, यश शर्मा और विक्रांत कपरेट मौजूद रहे। ब्यूरो