संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। पूह खंड के अंतर्गत कानम पंचायत से ठाकुरेंद्र नेगी सहायक प्रोफेसर बन गए हैं। उन्होंने अपनी सफलता से माता-पिता और गांव का नाम चमकाया है। ठाकुरेंद्र नेगी ने बारहवीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय जाखू शिमला से बारहवीं पास की है।
इसके बाद कोटशेरा कॉलेज शिमला से बीकॉम करने के बाद एमकॉम विश्व विद्यालय शिमला से प्राप्त की। नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय ऋषिकेश, श्रीनगर और उत्तराखंड से पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया है।