फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तांगलिंग खड्ड में गिरने से चंडीगढ़ के पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के तांगलिंग में शनिवार देर शाम घूमने आए एक पर्यटक की तांगलिंग खड्ड में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान कबीर सिंघानिया पुत्र राम प्रसाद सिंघानिया उम्र 46 निवासी सेक्टर 38 पश्चिम डेडू मजार कॉलोनी मकान नंबर 91 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कबीर सिंघानिया अपने एक दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आए थे। इस दौरान शनिवार शाम वह दोस्त के साथ तांगलिंग खड्ड के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक कबीर का पांव फिसल गया गया और वह खड्ड में गिरा गया। बारिश के कारण खड्ड में जलस्तर बढ़ने के कारण वह खुद को संभाल नही सके और डूब गए। कबीर को पानी में डूबता हुआ देखकर दोस्त ने शोर मचाया। इस स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कबीर को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिकांगपिओ थाना प्रभारी धनेश्वर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं जिले में हो रही बारिश के चलते एसडीएम कल्पा एवं जिला पर्यटन अधिकारी शशांक गुप्ता ने किन्नर कैलाश और अन्य ट्रैकिंग स्थलों पर भी अगले आदेशों तक ट्रैकिंग करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने पर्यटकों और ट्रेकरों को नदी नालों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रेकिंग करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें