फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा के पास 200 फीट लंबा बैली ब्रिज बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
3.40 करोड़ से बना पुल, नाथपा में एनएच बंद होने पर वैकल्पिक मार्ग से हो सकेेगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन


जिले के हजारों लोगों, पर्यटकों और किसान-बागवानों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के नाथपा के पास वैकल्पिक मार्ग पर जल्द वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। यहां यांत्रिक उपमंडल रिकांगपिओ की टीम ने 12 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 200 फीट लंबा बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। जल्द ही तीन-चार दिन के भीतर पुल को छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। टीम ने तकनीकी कार्य पूरा कर लिया है। बैली बृज का कार्य 3.40 करोड़ की लागत से किया गया है। गौर हो कि नाथपा में बार-बार पहाड़ी दरकने से एनएच पांच पर यातायात ठप हो जाता है। एनएच पांच अवरूद्ध होने से जिले के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने बैली ब्रिज का निर्माण निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश थे। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया था। टीम ने कड़ी मेहनत से महज 12 दिन में ही पुल बनाकर तैयार कर दिया है। अब नाथपा में एनएच अवरुद्ध होता है, तो इसी बैली बृज से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी और जिले के हजारों लोगों के साथ ही सैलानियों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नाथपा के बाईं तरफ में बने पुल में डर्टवॉल, अप्रोच स्लैब सहित फिलिंग के साथ एज वॉल का कार्य होना शेष है, जो तीन दिन के भीतर पूरा हो जाएगा।
इनसेट
एनएच अवरुद्ध होने पर ऐसे हो सकेगी आवाजाही
नाथपा में एनएच पांच अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग पर पुल बनने से भावानगर के डेट सुंगरा से 120 मेगावाट परियोजना क्षेत्र से होकर सात किलोमीटर की दूरी तय कर वांगतू पहुंचा जा सकेगा। एनएच बंद होने के कारण मार्ग से सीधे तौर पर आवाजाही होगी। वहीं, निर्धारित समय पर पुल का निर्माण कार्य होने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक पितांबर दास नेगी और कामरू पंचायत के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य लोगों ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी का आभार जताया है।
विज्ञापन


कोट्स
तीन दिनों के भीतर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बैली ब्रिज से हो सकेगी। नाथपा में एनएच बाधित होता है, तो वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही होगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रमोद नेगी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भावानगर

उधर, यांत्रिक उपमंडल रिकांगपिओ के एसडीओ भीम सेन नेगी का कहना है कि निर्धारित समय से पहले वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। 15 दिनों का समय मिला था, लेकिन टीम ने 12 दिन में वैली ब्रिज का निर्माण कर दिया है।

- बीरबल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें