फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूह वैली में पांच दिन से लग रहे बिजली के अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
27 पंचायतों के हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानियां, रोजमर्रा के कार्य और बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की पूह वैली में बीते पांच दिन से विद्युत के अघोषित कट लग रहे हैं। सर्दियों शुरू होते ही वैली में बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। बार-बार लग रहे विद्युत के अघोषित कटों की मार हजारों लोगों पर पड़ रही है। इससे पूह वैली की 27 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से जल्द विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि दिन में बार-बार लग रहे बिजली के अघोषित कटों से सरकारी संस्थान, अस्पताल, पुलिस थाना, बैंक, स्कूलों सहित गैर संस्थानों के अलावा दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा जिला सचिव जीतराम नेगी, मंडलाध्यक्ष पूह सुभाष छोरग्या, प्रधान पूह पंचायत राजेश नेगी, प्रधान डुबलिंग पंचायत चंद्र नेगी, प्रधान हांगो सूरजमणी नेगी, प्रधान मूरंग अनूप नेगी, प्रधान ठंगी पंचायत रूपा नेगी और उपप्रधान आकपा हरीश नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सर्दियों में बार-बार लग रहे अघोषित कटों से जहां रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को चाहिए कि सर्दियों से पूर्व बिजली लाइनों को दुरूस्त करें, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कक्षस्थल और रोघी के पास ट्रांसमिशन लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। बावजूद इसके वैकल्पिक विद्युत लाइन के माध्यम से नाथपा से सप्लाई दी जा रही है। वैसे इस तरह की स्थिति नहीं होनी चाहिए फिर भी वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय नेगी, हिमाचल अधिशासी अभियंता, प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड भावानगर
कोट्स
कल से विद्युत के कट नहीं लगेंगे। आवश्यक कार्य के चलते विद्युत कट की परेशानी रही होगी। बुधवार से अब विद्युत की नियमित सप्लाई दी जाएगी।
टीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें