फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली उत्सव में भूतेश्वर महादेव का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम और अंबिका माता के जयकारों से गूंज उठी छोटी काशी निरमंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध निरमंड की चार दिवसीय ऐतिहासिक और धार्मिक जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव का पारंपरिक तरीके से शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को क्षेत्र के आराध्य देवता भूतेश्वर महादेव ढरोपू अपने देवलूओं सहित निरमंड पहुंचे। यहां उनकी भव्य शोभायात्रा निकली। इस दौरान भतेश्वर महादेव, माता अंबिका और भगवान परशुराम के जयकारों से समूची निरमंड नगरी गूंज उठी। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि बूढ़ी दिवाली पर्व निरमंड क्षेत्र का प्राचीन और पारंपरिक मेला है। उन्होंने यहां के लोगों से संस्कृति को संजोए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात्रि को मशालें जलाकर बूढ़ी दिवाली पर्व को मनाया गया। इसमें प्राचीन परंपरा का क्षेत्र के हजारों लोगों ने निर्वहन किया। मेले में तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के प्रसिद्ध लोक गायक अपनी आवाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर मेले का शुभारंभ करेंगे, जबकि 15 दिसंबर को समापन अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल होंगे। बुधवार की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा सहित कई नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें