रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन का खिताब कोठी स्कूल के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 42 सरकारी स्कूलों और 8 निजी स्कूलों से 682 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के एथलीटिक्स में जिंदल स्कूल ने ओवरऑल खिताब अपने नाम किया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर सरोज नेगी, इंटक राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत, इंटक जिला किन्नौर अध्यक्ष मान चंद, दिनेश, पूर्व पंचायत प्रधान कल्पा प्रवीन नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी कश्मीर अध्यक्ष चंद्रकांत, प्रवक्ता बीसीसी राकेश चारस, राजेश नेगी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉक्सर का खिताब ओमानश सांगला, ओवरऑल चैंपियन बॉक्सिंग का खिताब राजकीय माध्यमिक विद्यालय सांगला ने हासिल किया।
खो -खो प्रतियोगिता में मूरंग स्कूल, कबड्डी में कोठी स्कूल, वॉलीबाल प्रतियोगिता में यूला स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता कोठी स्कूल प्रथम रहा। दूसरा स्थान निचार स्कूल और तीसर स्थान क टगांव स्कूल ने हासिल किया। हैंडबॉल में निचार स्कूल, फुटबाल प्रतियोगिता में कल्पा स्कूल पहले स्थान पर रहा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलो सांग में प्रथम स्थान ओजस्वी नेगी काफनू स्कूल, दूसरा स्थान शिवराज बांरग स्कूल और तीसरा स्थान तेजस सिंह हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने हासिल किया। सामूहिक गीत में प्रथम स्थान निगुलसरी और दूसरा स्थान पाइनवुृड स्कूल रिकांगपिओ ने हासिल किया। वन प्ले एक्ट में प्रथम स्थान कटगांव स्कूल और दूसरा स्थान उड़ान पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने हासिल किया। लोकनृत्य में कटगांव स्कूल के नाम रहा।