फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल के आंगनबाडी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। बाल विकास परियोजना कार्यालय जुब्बल के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के तीन और सहायिकाओं के 13 पद भरे जाएंगे। इन पदाें को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


पात्र महिलाएं 10 अक्तूबर तक अपना आवेदन कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। जाचली आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद, सिरठी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद, बदियार आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा।

नंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, सारी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, मांदल आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, सुंडरी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, बरथाटा-2 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, मंढोल-1 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, पड़शाल आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, शोषण आंगनबाड़ी केंद्र मेें सहायिका का एक पद, चौंरी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, बौंह आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, कोटी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, डीम आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका का एक पद, बखराला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि रिक्त पद स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर भरे जाएंगे। स्क्रीनिंग प्रक्रिया 17 अक्तूबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय जुब्बल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें