आनी (कुल्लू)। सिविल अस्पताल आनी में शनिवार को आयुष्मान भव: अभियान के तहत आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने किया।
बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि मेले के दौरान कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक ठाकुर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक बधन, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नेहा वर्मा और सिविल अस्पताल आनी के सर्जन डॉ. धर्मपाल सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 187 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 17 मरीजों का स्वास्थ्य सामान्य ओपीडी में जांचा गया।