डंसा (रामपुर बुशहर)। आयुष विभाग ने पनोली में मंगलवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयुष्मान भव: शिविर का आयोजन किया। इसके अंतर्गत आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कराणा में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लोगों के वीपी और शुगर की जांच की गई।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ प्रदीप नेगी ने कहा कि शिविर के दौरान 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान वीपी और शुगर के मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरति की गई। साथ ही लोगोंको बचाव के लिए निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी अमर सिंह, भरत भूषण और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।