फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 200 मीटर दौड़ में सुजल और 100 मीटर में खुशी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। संभाग दक्षिण हिमाचल भाग रामपुर, अंचल रामपुर, संच रामपुर द्वारा खेलेगा भारत, खिलेगा भारत अभ्युदय यूथ क्लब के तहत खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें संच अध्यक्ष देशराज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में डंसा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर लालसा रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी वर्ग में जगुणी प्रथम और कराली दूसरे स्थान पर रहा। ऊंचीकूद के छात्र वर्ग में साहिल पहले, अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद में सुजल ने पहला और रौनक ने दूसरा स्थान पाया।

200 मीटर दौड़ में सुजल प्रथम और रौनक ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में 100 मीटर की दौड़ में खुशी ने पहला और सर्विना ने दूसरा स्थान पाया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा और उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर संच सचिव रीना, भरती कुमारी, अंजना, देवसुंद्रा और ज्योति प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें