फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज में मिला सनारसा के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ के तहत भैंरोवीर मंदिर के समीप सतलुज से एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद जगातखाना पंचायत के भैंरो मंदिर के समीप एक युवक का शव सतलुज में पत्थर के पास फंसा दिखा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना ब्रौ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। युवक की जेब से मोबाइल बरामद हुआ है, लेकिन उसमें पानी घुसने के कारण वह खराब हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है।

युवक की पहचान विरेंद्र नेगी पुत्र स्व. मदन लाल निवासी गांव सनारसा, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सतलुज में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें