फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाय दिलड़ु लूटा... गाने पर खूब थिरके रामपुर कॉलेज के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में द हिल्स क्वीन ननखड़ी एसोसिएशन ने शान-ए-बुशहर ठिरशु मेला धूमधाम से मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से समा बांधा, वहीं लोक कलाकार ने प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसमें लोक गायक अरुण जस्टा, अशोक पालसरा और राहुल शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभागार में मौजूद दर्शकों को खूब नचाया। कार्यक्रम में छात्रों ने हे रीना रे, मेरी रीना रे, हाय दिलड़ु लूटा, तेरा वशा नहीं काम सहित कई अन्य गाने पेश किए। विद्यार्थियों ने पहाड़ी और किन्नौरी नाटी पेशकर खूब धमाल मचाया। वहीं अन्य प्रस्तुतियों से भी वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में योग की प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसके अलावा डीजे नेशन संस्था ने नाटक प्रस्तुत कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में आई आपदा से निपटने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

भारी आपदा के कारण हिमाचल में करीब 12 हजार मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के बावजूद भी करोड़ों की सेब फसल को सरकार ने मंडी तक पहुंचाया है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत कायथ और उपाध्यक्ष सौरव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें