फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर महाविद्यालय के लिए शिक्षा मंत्री ने दिए 25 लाख रुपये

विज्ञापन
संवाद ननखड़ी एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम ठीरशु में बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को पीजी महाविद्यालय रामपुर बुशहर में ननखड़ी एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम ठीरशु में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बौद्धिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का छात्र जीवन में संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान है। युवा पीढ़ी को बढ़चढ़ कर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने रामपुर महाविद्यालय के सभागार के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं जनजातीय छात्रावास को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ननखड़ी क्षेत्र में महाविद्यालय को स्थापित करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। एक करोड़ रुपये की राशि महाविद्यालय के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने रामपुर उपमंडल में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने बताया कि कोटला, ज्यूरी तकनीकी संस्थान के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

प्रदेश के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। ननखड़ी एसोसिएशन की कार्यकारिणी को उन्होंने 1.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की और सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली का औचक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने परिधि गृह रामपुर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इससे पूर्व स्थानीय विधायक नंदलाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय की गतिविधियों एवं समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्रप्रभा नेगी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, रामपुर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा, पार्टी के राज्य महासचिव विकेश चौहान, दत्तनगर पंचायत के प्रधान राजेंद्र ठाकुर,एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, पार्टी के पदाधिकारी,अध्यापक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें