फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ट्रक की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार से तीन किलोमीटर दूर चूहाबाग में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान लक्ष्मण दास के तौर पर हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में घटना अंकुश पुत्र दिवंगत लक्ष्मण दास निवासी विला मच्छी माधवानी, डाकघर फराल तहसील कुमारसैन ने बताया कि वह और उसके पिता अपने क्वार्टर से चूहाबाग डिवाइडर तक पैदल आ रहे थे, यहां उन्होंने अपनी कार शाम करीब 5:15 बजे पार्क की थी। जब उनके पिता चूहाबाग डिवाइडर के पास पार्क किए गए वाहन के पास जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, उसी समय रामपुर की ओर से एक ट्रक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। इसके कारण उनके पिता सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनके सिर, बाएं हाथ, बाएं पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह पिता को इलाज के लिए महात्मा गांधी खनेरी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक लोकराज निवासी नेपाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें