पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा, बिहार के रहने वाले थे दोनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के अंतर्गत कोकूनाला में रविवार रात एक मोटरसाइकिल सामने से आ रही जीप से टकरा गई। घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कि रविवार रात करीब 11:00 बजे एक जीप कोकूनाला से कोटखाई की ओर जा रही थी। इसी बीच कोकूनाला पेट्रोल पंप के पास कोटखाई की ओर से आ रही बाइक जीप से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जीप चालक प्रदीप ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार कि लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां डाक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बिहारी निवासी चालक रमेश ठाकुर (29) और संजय शर्मा (30) निवासी गांव बोकानीकला, तहसील कताही, जिला मोतीहारी बिहार के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।