फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल के ठलोग में दाेमंजिला मकान जलकर राख, तीन परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-चौपाल मार्ग अवरुद्ध होने से घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए अग्निशमन के वाहन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया भरसक प्रयास नहीं मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ननाहर पंचायत के ग्राम ठलोग में आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम ग्राम ठलोग में एक दो मंजिला मकान में किसी कारणवश आग लग गई। इस मकान में करीब 12 कमरे थे। इस आग में मकान सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। यह मकान संतोष सिंघटा, केदार सिंह और गवर्धन सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह का था। आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उस पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। चौपाल-शिमला मार्ग बंद होने के कारण पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। एसएचओ चौपाल शिव कुमार ने कहा कि मकान में आग लगने की सूचना मिली है।

बिना छत कैसे कटेगी सर्द रातें, जीवन भर की संपत्ति पल भर में हो गई राख
ठलोग गांव में पेश आई आग की घटना में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। मजबूरी में तीनों परिवारों को पड़ोसियों के यहां पनाह लेनी पड़ी है। घर जलने से संतोष सिंघटा, केदार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

और गवर्धन सिंह के सामने सर्दियों के मौसम में कड़ाके की ठंड के बीच भविष्य की चिंता सता रही है। अग्निकांड में 12 कमरों का पुश्तैनी मकान कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रशासन की ओर से भी कोई फौरी राहत प्रदान नहीं की गई है। इस अग्निकांड में तीनों परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया है और उनके पास तन के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें