फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुद्ध जयंती पर रिकांगपिओ में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। बौद्ध मंदिर रिकांगपिओ में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। इस से अवसर पर छोसखोरलिड. बौध सेवा संघ किन्नौर ने प्रभात फेरी का आयोजन किया । जिसका नेतृत्व परम पुज्य टूल्कू रिंपोछे ने किया। इस दौरान सैंकडों श्रद्धालुओं ने गौतम बौद्ध के वचनों से आबद्ध पोथियों और बुद्ध की शोभायात्रा रिकांगपिओ से मुख्य बाजार तक निकाली गई।
विज्ञापन


इस दौरान रिकांगपिओ चौक पर स्थित बुद्ध की मूर्ति और बौद्ध मंत्राें से सुसज्जित दुंगगुर का विधिवत अधिष्ठान करके देश दुनिया में मैत्री, करुणा और सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई। दौरान रिकांगपिओ बाजार में लामाओं ने झांकी निकाली। इसके अलावा जिले के विभिन्न बौद्ध मंदिरों में भी पूजा पाठ करके पर्व मनाया गया। इस दौरान छम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। लोगों ने बौद्ध मंदिर में दीप जलाकर सुख-समृद्धि के लिए महात्मा बुद्ध से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें