फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 1627 छात्र-छात्राओं लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज रामपुर में अभी तक चली प्रवेश प्रक्रिया के तहत 1627 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। 7 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। दाखिला लेने के लिए सभी छात्र ऑनलाइन माध्यम से औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। वहीं 8 जुलाई को काउंसलिंग होगी। रामपुर कॉलेज में दाखिला शुरू होने से शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में सात जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। हालांकि पीजी कॉलेज रामपुर में 30 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज में यूजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र और छात्राओं के आवेदन सात जुलाई तक लिए जाएंगे। आठ जुलाई को कॉलेज में काउंसलिंग होगी। वहीं कॉलेज में विभिन्न छात्र संगठनों ने मार्गदर्शन केंद्र भी स्थापित किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न पेश न आए।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। वहीं रिकांगपिओ कॉलेज में अभी तक 40 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज प्राचार्य जनकराज नेगी ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उधर, रामपुर कॉलेज प्राचार्य पुष्पा ने कहा कि 7 जुलाई तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। 8 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसके बाद विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद आगामी सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें