फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनस में पहाड़ी से फंसी ट्रक की टंकी, बड़ा हादसा होने से टला

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के आनस गांव के समीप बुधवार शाम करीब 9:00 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक बस को पास देते समय ट्रक को सड़क से काफी बाहर ले गया।
विज्ञापन


ट्रक के दोनों टायर हवा में लटक गया। इससे सवार लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ट्रक की टंकी पत्थर में फंसने से ट्रक खाई में जाने से बच गया। अन्यथा बड़ा हादसा पेश हो सकता था। क्रेन की मदद से रात करीब 2:00 बजे ट्रक को सीधा किया गया।

नित्थर के ग्रामीण काफी समय से सड़क के किनारे क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठा रहे हैं क्योंकि बाजोरी खड्ड के समीप गहरी खाई होने से हमेशा दुर्घटना होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समय रहते मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें